उत्तराखण्ड

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन की लोकप्रियता में इजाफा, 13 दिनों में 18 हजार भक्तों ने किया दर्शन

रुद्रप्रयाग:- पंच केदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 13 दिन में यहां 18 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। इस बार, मंदिर में यात्रियों की सुरक्षा व बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए प्रशासन द्वारा दो सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। साथ ही बीकेटीसी का चार सदस्यीय दल भी धाम में मौजूद है। समुद्रतल से 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ एशिया महाद्वीप का सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय है। यहां भगवान शिव के बाह भाग की पूजा होती है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर चोपता से लगभग साढ़े तीन किमी की चढ़ाई तय कर मंदिर में पहुंचा जाता है। बीते 10 मई को तृतीय केदार के कपाट खुलने के बाद से यहां दर्शनों के लिए भक्तों की खूब भीड़ उमड़ रही है।

कपाटोद्घाटन के बाद से अब तक यहां 18 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यहां प्रतिदिन 1200 से 1500 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों को पहुंच रहे हैं। दिन में कई बार लंबी लाइन लग रही है। पूरे दिन तुंगनाथ क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रशासन द्वारा दो सुरक्षाकर्मी भी यहां तैनात किए गए हैं, जिससे यात्रा व्यवस्थित करने में मदद मिल रही है। इधर, तुंगनाथ मंदिर के मठाधिपति रामप्रसाद मैठाणी ने बताया कि श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या में पहुंचने से चोपता से तुंगनाथ तक व्यवसायियों की आजीविका को भी बल मिल रहा है। बता दें कि वर्ष 2023 में तृतीय केदार तुंगनाथ में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। तृतीय केदार के कपाट खुलने के बाद से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला पैदल मार्ग पर रौनक बनी हुई है। यहां प्रतिदिन सैड़कों यात्री व पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। चोपता से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के अलावा कई ऐसे पर्यटक भी हैं, जो सीधे चंद्रशिला पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते 12 दिनों में लगभग 10 हजार पर्यटक चंद्रशिला ट्रैक पर ट्रैकिंग कर चुके हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago