उत्तराखंड:- देश भर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद लागू हो गई है। ऐसे में देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को करीब दस-दस रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी।
इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…