उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता, महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जुटी भारी भीड़

मुंबई में जनता में दिखा सीएम धामी का क्रेज, तस्वीर और फोटो खींचने के लिए उमड़ी भीड़

साहसिक फैसलों और उत्तम कार्यशैली से बढ़ी लोकप्रियता

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता ने किया जोरदार स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता अब राज्य की सीमाओं को पार कर देशभर में फैलने लगी है। गुरुवार को जब मुख्यमंत्री धामी महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे, तो वहां की सड़कों पर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जैसे ही मुख्यमंत्री धामी का काफिला सड़कों से गुजरा, लोग मोबाइल फोन लेकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। यह इस बात का प्रमाण है कि उनके कार्यों ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल में ऐसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन्होंने धर्म, संस्कृति और उत्तराखंड की अस्मिता को मजबूती दी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ धामों के पुनर्निर्माण और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने से लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का मसौदा तैयार करना, धर्मांतरण पर रोक, दंगारोधी कानून, और नकल विरोधी कानून लागू करना, उनके निर्णय राज्य और देशभर में चर्चा का विषय बने हैं।

लव, लैंड और थूक जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने उनकी छवि को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के साथ-साथ आधुनिकता और विकास की दिशा में भी साहसिक कदम उठाए हैं।

जनता के प्रति उनकी तेज़ कार्यशैली, मजबूत निर्णय लेने की क्षमता और समर्पण ने उन्हें एक ऐसा नेता बनाया है, जो सिर्फ योजनाएं नहीं बनाता, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर क्रियान्वित भी करता है। यही कारण है कि अब उन्हें उत्तराखंड के बाहर भी “धाकड़ धामी” और “धर्म रक्षक धामी” जैसे उपनामों से सम्मानित किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उनके साहसिक निर्णय और जनहितकारी नीतियों ने भारतीय राजनीति में उनके कद को काफी बढ़ा दिया है। उनकी गिनती देश के उन चुनिंदा राजनेताओं में होने लगी है जो अपने सख्त और मजबूत फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago