देश-विदेश

भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ अगुवाई करने वाले कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार को फाइनल में चार विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता। स्पिनर कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने हालात का फायदा उठाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। हालांकि, डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने संयम के साथ अर्धशतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 251 का मजबूत स्कोर दिया। रोहित ने 83 गेंद में 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी और भारत ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रशंसकों ने कश्मीर में जश्न मनाया। लोगों भारत का झंडा लेकर सड़कों पर जश्न मनाया। कई प्रशंसकों के हाथ में विराट कोहली की तस्वीर भी थी।  चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की खिताबी जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की टीम को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। राजनेताओं, पूर्व खिलाड़ियों से लेकर जानी मानी हस्तियों ने टीम की जमकर तारीफ की है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी चैंपियन। वाह! इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि लहरा दिया तिरंगा। शानदार जबर्दस्त जीत के लिये भारत के चैंपियंस का अभिनंदन।देशभर में लोग खुद को घरों में रोक नहीं पाए। फैंस सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। इस बीच नीता अंबानी ने कहा कि भारत के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल। टीम इंडिया को तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर एक बार फिर विश्व स्तर पर देश का परचम लहराने पर बधाई। यह सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि एक अरब सपनों की और देश के गौरव की जीत है। भारत चमक रहा है और दुनिया देख रही है। जय हिंद।

जय शाह ने कहा कि आसानी से कभी हार नहीं मानने वाली न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ भारत का अद्भुत प्रदर्शन। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाते हुए शानदार कप्तानी की। माइकल वॉन ने कहा कि ईमानदारी से मानना पड़ेगा कि भारत सफेद गेंद के क्रिकेट में बड़े अंतर से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। वे जीत के हकदार थे। टी20 चैंपियन और चैंपियंस ट्रॉफी विजेता। अब बाकियों को उनके बराबर आना है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि ट्रॉफी घर आ रही है। कौशल, दृढता और जुनून की बेमिसाल बानगी दी टीम इंडिया ने।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago