देश-विदेश

कुख्यात आतंकी अब्दुल रऊफ का भारत ने किया सफाया, अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से सराहा

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई का अब वैश्विक असर भी दिखने लगा है और अब्दुल अजहर की मौत पर अमेरिका ने भारत को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी कहा है। मसूद अजहर का भाई और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन जैश का प्रमुख ऑपरेशनल मास्टरमाइंड अब्दुल अजहर की मौत से अमेरिका गदगद नजर आ रहा है।

अमेरिका ने किया भारत का समर्थन

अमेरिका के पूर्व राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रहे जालमे खलीलजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है। यह वही शख्स है जिसने 2002 में यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी थी। आज इंसाफ हुआ है। थैक्यू इंडिया।” भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई कर मारे गए अब्दुल रऊफ की मौत पर अमेरिका ने इसे ‘जस्टिस डिलिवर्ड’ बताया है। कुख्यात आतंकी की मौत से अमेरिका के साथ-साथ यहूदी समुदाय भी काफी ज्यादा संतुष्ट नजर आ रहा है।

अब्दुल अजहर जुड़ा था डेनियल पर्ल की हत्या से

2002 में पाकिस्तान में हुए एक वीभत्स हत्याकांड में वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीनियर पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अब्दुल रऊफ इस हत्याकांड का मास्टमाइंड था और अमेरिकी एजेंसियों को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

US महिला डिप्लोमैट ने पीएम मोदी को टैग कर कहा धन्यवाद

अमेरिका की एक वरिष्ठ डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी अब्दुल रऊफ अजहर की मौत पर भारत को धन्यवाद कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) को टैग कर लिखा, “हम लंबे समय से डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मैं व्यक्तिगत रूप से भारत सरकार की आभारी हूं।”

भारत द्वारा की गई कार्रवाई को इजरायली अखबार ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने प्रमुखता से कवर किया और अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर का यहूदी समुदाय भारत की इस कार्रवाई से राहत महसूस कर रहा है। जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भारत की सख्ती को वैश्विक समर्थन मिल रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago