उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जारी है भारत-कजाकिस्तान का सैन्य अभ्यास, जवानों ने मिलकर किया प्रशिक्षण

गौचर:-  भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड में जारी है। इसके तहत दोनों देशों की सेना के जवानों ने शुक्रवार को गौचर हवाई पट्टी पर सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान दोनों देश के सैनिकों ने अपनी तकनीकी और सैन्य अनुभवों को साझा किया। बता दें कि भारत और कजाकिस्तान की सेना 20 सितंबर से औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। ‘काजिद – 2024’ नाम से चलाए जा रहे इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

इसी के तहत जवान सैन्य अभ्यास के लिए वायुसेना के विमान से औली से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे और करीब दो घंटे तक यहां सैन्य अभ्यास किया। यह सैन्य अभ्यास अर्धशहरी और पहाड़ी इलाकों में की जाने वाली कार्यवाही पर केंद्रित है । सैन्य अभ्यास के तहत जवानों ने पैराशूट से हैलीपैड लैंडिंग स्थल की सुरक्षा व निगरानी करने, उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस बनाए रखनें, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव व तलाशी अभियान चलाने तथा आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त जवाब देने आदि की रणनीति और तकनीकी अनुभवों को साझा किया।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में इस बार करीब 120 जवान भाग ले रहे हैं। इसमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और कजाकिस्तान के 60 सैन्य कर्मियों को मिलाकर भारतीय वायुसेना, थल सेना और एयरबोर्न असॉल्ट शामिल हैं । दोनों देशों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा ।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago