रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद बदले हालातों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, भारत अब आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान पर आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। इस रणनीति के तहत भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को दिए गए ऋणों की समीक्षा करने को कहा है। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। वहीं, वायुसेना के साथ ही नौसेना ने भी अरब सागर में अभियान शुरू कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…