राष्ट्रीय

दुबई में मौसम की खराबी से भारतीय एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने उड़ानें रद्द कीं

दुबई में भारी बारिश और बाढ़ के बाद भारतीय विमानन कंपनियों की हवाई सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट ने दुबई हवाई अड्डे पर बारिश से बिगड़े हालातों के कारण या तो अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या उनका समय बदल दिया है। भारत और दुबई के बीच काफी व्यस्त हवाई यातायात है। एक तरफ एयर इंडिया ने शुक्रवार को हवाई अड्डे पर परिचालन संबंधी परेशानियों का हवाला देते हुए दुबई के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं, तो दूसरी तरफ एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सूत्रों ने बताया कि दुबई हवाईअड्डे ने एक ‘नोटोम’ (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है, जिसमें गैर-यूएई संचालकों द्वारा उड़ानों के संचालन को 21 अप्रैल की सुबह तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अनुसार गैर-यूएई संचालकों को परिचालन में 50 प्रतिशत की कटौती करने के लिए कहा गया है।

एयर इंडिया ने रद्द कीं उड़ानें
इस बीच एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुबई हवाईअड्डे पर लगातार परिचालन संबंधी परेशानियों की वजह से एयरलाइन ने शुक्रवार को दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं। वर्तमान में एयर इंडिया पांच भारतीय शहरों से दुबई के लिए हर सप्ताह 72 उड़ानें संचालित करती है, जिनमें से 32 उड़ानें दिल्ली से हैं। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई के लिए 84 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

स्पाइस जेट ने दिया यह बयान
उधर स्पाइसजेट ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि बारिश और बाढ़ के कारण उनकी कुछ उड़ानें अब फुजैराह से संचालित होंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं भी बाधित
उधर एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट को प्रतिबंधों के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल की 50 प्रतिशत फ्लाइट्स के परिचालन में कटौती की है। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि दुबई हवाईअड्डा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में ऐसा किया गया है। एयरलाइंस द्वारा घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है।

इंडिगो ने रद्द की कुछ उड़ानें 
उधर इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दुबई से कुछ उड़ानें रद्द की गईं। इस मामले में विस्तारा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई। बता दें कि मंगलवार को दुबई में कृत्रिम बारिश की वजह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पानी भर गया।

इंडिगो एयरलाइंस 16 मई से चेन्नई और दुर्गापुर के बीच शुरू करेगी हवाई सेवा
इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को 16 मई से चेन्नई और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के बीच सीधी उड़ान की घोषणा की है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कंपनी सप्ताह में तीन बार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ानें संचालित करेगी। चेन्नई से उड़ानें सुबह 5.45 बजे दुर्गापुर के लिए रवाना होंगी और 8.25 बजे वहां पहुंचेंगी। वापसी उड़ान सुबह 8.55 बजे दुर्गापुर से उड़ान भरेगी और 11.25 बजे चेन्नई में उतरेगी। बयान में कहा गया है कि दुर्गापुर के लिए सीधी उड़ान से तमिलनाडु की राजधानी से घरेलू कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago