देश-विदेश

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी मिली

नई दिल्ली: दिल्ली के IGI ( इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी मिली है, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि ये मामला 5 अप्रैल का है। जब दो यात्रियों को जांच कराने को कहा गया था लेकिन वो पुलिस पर झल्ला उठे और उन्होंने जांच कराने से इनकार कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि 5 अप्रैल को दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था, उनकी ओर से IGI एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, पुलिस ने ये भी बताया कि जिन दो यात्रियों ने एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि 5 अप्रैल को IGI में फ्लाइट में चढ़ने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी तभी दो यात्रियों ने सुरक्षा स्टाफ को धमकी दी कि एयरपोर्ट को न्यूक्लियर बम से उड़ा दिया जायेगा, इस धमकी के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों यात्रियों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है, बता दें इससे पहले भी दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि यात्रियों की ओर से दी गई इस थ्रेट के बाद पुलिस और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है। बता दें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट काफी बिजी एयरपोर्ट है और ये देश की राजधानी दिल्ली को दुनिया के कई देशों से जोड़ता है, हर दिन लाखों पैसेंजर यहां से अपनी डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट पकड़ते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago