राष्ट्रीय

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, मुर्गी और टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

पाकिस्तान में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई की मार से दुकानदार और खरीदार दोनों परेशान हैं, रमजान खत्म हो गए लेकिन सामान के दाम में कटौती नहीं हुई है। मुर्गी का बगैर हड्डी का गोश्त बढ़कर 1200 रुपए हो गया। वहीं टमाटर 60 से बढ़कर 180 रुपए किलो हो गए।

सरकारी रेट की बजाए चीनी 170 से बढ़कर 180 रुपए किलो में बेची जा रही है। जिंदा मुर्गी 490 रुपए, प्याज 40 से बढ़कर 60 रुपए किलो वहीं अचार की मिर्च 110 से बढ़कर 200 रुपए किलो में बेची जा रही है। नींबू के दाम में भारी इजाफा हुआ है। साथ ही फलों के दाम में भी कटौती नहीं हुई है, सेब 400 रुपए किलो और केला 200 रुपए दर्जन में बेचा जा रहा है।

रमजान में कितनी थी नॉनवेज की कीमत?

रमजान शुरू होते ही कराची में ब्रायलर चिकन की कीमत में 120 से 150 रुपये प्रति किलो का उछाल आया था। इसी के साथ ब्रायलर चिकन की कीमत बढ़कर 720 से 800 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो हो गई थी।

इस बीच एलपीजी की कीमत में भी कल बढ़ोतरी का एलान किया गया था। LPG की कीमत में 54 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। तेल, गैस और नियामक प्राधिकरण (ओजीआरए) द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि पाकिस्तान में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की नई कीमत 1 अप्रैल से प्रभावी होकर 248.37 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। 11.8 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6.40 पाकिस्तानी रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे नई कीमत 2,930.71 पाकिस्तानी रुपये हो गई है।

चिकन की कीमत पर कंट्रोल बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने इसकी कीमत तय की है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के कई शहरों की फुटकर मार्केट में सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकानदार सरकारी कीमत के मुकाबले काफी महंगा चिकन बेच रहे हैं। वहीं रमजान में चिकन की मांग में काफी तेजी आई थी। बताया जा रहा था चिकन की मांग 40 फीसदी तक बढ़ गई थी। इसी के चलते इसकी कीमत भी बढ़ गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago