उत्तराखण्ड

राजपुर पुलिस की पहल, नाराज महिलाओं की घर वापसी, परिजनों में खुशी का माहौल

बिखरते परिवारों की डोर बनी दून पुलिस
राजपुर पुलिस द्वारा अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चले जाने वाली दो अलग-अलग महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा परिवारजनो के चेहरे पर लौटायी मुस्करहाट। परिजनो द्वारा राजपुर पुलिस टीम का धन्यवाद देते हुये भूरी भूरी प्रशंसा की गयी ।

हर्ष पाल रावत निवासी दो बच्ची रोड गोविंद विहार थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गई कि उनकी छोटी बहन विनीता राणा अपने पति से नाराज होकर कहीं चली गई है और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना हाजा पर उपरोक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला की तलाश शुरू की गई।
2-दिनांक 13/ 10/ 24 को श्री शिवानंद झा निवासी काट बांग्ला थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना भांजा पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री अनुजा झा घर से बिना बताए कहीं चली गई है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर थाना हाजा पर गुमशुदगी दर्ज की गई तथा उपरोक्त महिला की तलाश शुरू की गई।

उपरोक्त दोनों महिलाओं के लापता होने की संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकार मसूरी महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजपूर द्वारा उपरोक्त दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा महिलाओं की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपो व सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये जानकारी हेतु अवगत कराया गया साथ ही गुमशुदा महिलाओं के घर के आसपास व मार्गो में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये , मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की मदद भी ली गई। पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के फल स्वरुप गुमशुदा विनीता राणा को अहमदाबाद गुजरात व अनुजा झा को अंबेडकर नगर दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा महिलाओं को देखकर उनकेपरिजन व अन्य लोग भावुक हो गये* तथा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही पर सभी सदस्यो द्वारा भावुकतापूर्वक सराहना करते हुए देहरादून पुलिस का धन्यवाद किया व भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

गुमशुदा का नाम व पता
1- विनीता राणा पत्नी अवतार सिंह राणा निवासी दो बच्ची रोड गोविंद विहार थाना राजपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष।
2-अनुजा झा पुत्री शिवानंद झा निवासी काट बांग्ला थाना राजपुर देहरादून उम्र 19वर्ष।

पुलिस टीम

1- अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार
2-अपर उप निरीक्षक राजकुमार शर्मा
3-महिला कांस्टेबल सुमित्रा
4-महिला कांस्टेबल प्रीति, थाना राजपुर देहरादून।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago