देश-विदेश

रविवार को हुडा सेक्टर में निजी स्कूल बसों की जांच, 21 बसों में से 8 को मानक न पूरा करने के कारण रद्द किया गया

सिरसा:-  महेंद्रगढ़ बस हादसे के बाद निजी स्कूलों की बसों की फिजिकल वेरिफिकेशन लगातार जारी है। रविवार को अवकाश के दिन भी हुडा सेक्टर में निजी स्कूलों की बसों की फिजिकल वेरिफिकेशन की गई। रविवार को 21 स्कूल बस चालक फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे और इनमें से 8 बसों को मानक पूरा न होने के चलते वापस भेज दिया गया। अन्य बसों में छोटी मोटी खामियां थीं, जिनको चालक मौके पर ही दूर करके वापस आ गए और इन बसों की पासिंग कर दी गई।

सिरसा जिले में करीब 1200 निजी स्कूल बसें हैं। महेंद्रगढ़ हादसे के बाद प्रशासन ने निजी स्कूल बसों के खिलाफ सख्ती बरती और धड़ाधड़ चालान काटने शुरू किए तो निजी स्कूल बस चालक अपनी बसों में सभी कमियों को पूरा करके फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आरटीए कार्यालय आ रहे हैं। रविवार को अवकाश होने के बाद भी हुडा सेक्टर में आरटीए अधिकारियों ने निजी बसों की जांच की। रविवार को वेरिफिकेशन के लिए 21 बसें आईं। इनमें 4 बसे ऐसी थी, जो पहले भी मानक पूरे नहीं कर पाई थी और इनको दोबारा बुलाया गया था। रविवार को आठ बसें मानकों पर खरा नहीं उतरीं और उनको वापस भेज दिया गया। इनमें कई बसों में अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके थे। बसों के टायरों की हालत भी ठीक नहीं थी। कई बसों का पेंट उतर चुका था और लोहे के पतरों पर जर लगा हुआ था। इसके अलावा सरकारी नंबर की नंबर प्लेट भी बसों में नहीं पाई गईं, जिनको लौटा दिया गया।

सीसीटीवी व जीपीएस के दाम बढ़े

जिले में चल रही अधिकतर निजी स्कूल बसों में पहले सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस नहीं थे, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते उनको अब सीसीटीवी व जीपीएस लगवाना पड़ रहा है। बाजार में जो सीसीटीवी बसों में 4 हजार रुपये तक पहले लग जाते थे, उनके दाम अब 6 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा जीपीएस के दाम भी बढ़े हैं।

जिन बसों में खामियां पाई गई हैं, उनको बुधवार को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। सभी बस चालकों को आदेश दिए गए हैं, कि वह सभी मानक पूरा करके आएं, तभी बसों को पास किया जाएगा, अन्यथा आगे अगर बिना मानकों की बसें मिलीं तो उचित कार्रवाई होगी। – सुरेंद्र कुमार, डिलिंग हैंड, आरटीए सिरसा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago