उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर मिली दरोगा की सिर कटी लाश, पत्नी भी है सिपाही

पुलिस मुख्यालय सुरक्षा में तैनात दरोगा ध्यान सिंह की सिर कटी लाश बुधवार दोपहर सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ी मिली। पुलिस का दावा है कि दरोगा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार शव की पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। कौशांबी के सैनी बरेठ बाग निवासी ध्यान सिंह (39) यूपी पुलिस में 2015 बैच के दरोगा थे। वर्तमान में वह पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात थे और अर्जुनगंज इलाके में पत्नी प्रियंका के साथ किराए पर रहते थे। कुछ दिन पहले मुख्यालय से जालौन स्थानांतरण हो गया था। बृहस्पतिवार को रवानगी भी होनी थी। पत्नी प्रियंका भी 2019 बैच की सिपाही हैं और पुलिस मुख्यालय में ही तैनात हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे ध्यान सिंह पत्नी से शेविंग कराने की बात कहकर घर से निकले थे।

दोपहर रेलवे लाइन पर मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

ध्यान सिंह कटरा बक्कास इलाके में मकान बनवा रहे थे। घर से निकलकर वह निर्माणाधीन मकान में पहुंचे और लेबरों को रुपये दिए। यहां उनकी मोबाइल फोन पर किसी से बहस हुई और फिर वह घर नहीं पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे आउटर रिंग रोड के नीचे रेलवे लाइन पर उनका सिर कटा शव मिला। पुलिस ने लोगों की मदद शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लावारिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार हुई पहचान, एंटीमार्टम इंजरी व शाक्ड हेमरेज मौत की वजह

ध्यान सिंह का मोबाइल फोन बुधवार दोपहर से बंद हो गया। पत्नी प्रियंका ने इस बारे में ससुराल वालों को बताया। इस पर बृहस्पतिवार को परिजन कौशांबी से लखनऊ पहुंचे और तलाश की। तभी उन्हें रेलवे लाइन पर मिली सिर कटी लाश के बारे में पता चला। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से संपर्क किया और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिजनों ने शव की पहचान दरोगा ध्यान सिंह के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एंटीमार्टम इंजरी व शाक्ड हेमरेज आया है।
पुलिस का दावा ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
दरोगा ध्यान सिंह की मौत हत्या, हादसा या आत्महत्या है। इस बारे में परिजनों ने कुछ भी नहीं कहा। पुलिस का दावा जरूर है कि दरोगा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। इसकी पुष्टि पुलिस ने ट्रेन के लोको पायलट से बात करके की है। लोको पायलट ने दरोगा को ट्रेन के आगे कूदते देखा था। अब सवाल उठता है कि दरोगा ने अगर आत्महत्या की तो उसके पीछे वजह क्या है। इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता। डीसीपी साउथ केशव कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

अगर आत्महत्या की तो मोबाइल व अन्य सामान कहां

दरोगा ध्यान सिंह की मौत को अगर आत्महत्या मान लिए जाए तो सवाल है कि मोबाइल फोन व अन्य सामान कहां गायब हो गया। क्या दरोगा ने सारा सामान आत्महत्या से पहले कहीं छुपा दिया या फिर शिनाख्त न हो सके इसके लिए किसी ने उनका सारा सामान गायब कर दिया। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है। डीसीपी का कहना है कि मोबाइल फोन व अन्य सामान के बारे में पता लगाया जा रहा है। दरोगा ध्यान सिंह की आखिरी बार फोन पर किसी से बात हुई थी सर्विलांस की मदद से इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago