उत्तर प्रदेश

जले हुए श्रमिकों की मदद की बजाय पुलिसकर्मियों ने बनाया वीडियो, इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

बेकरी में ओवन में धमाका होने से झुलसे कर्मचारी रो-रोकर मदद की गुहार लगा रहे थे। उन्हें काफी देर तक मदद नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी झुलसे लोगों की मदद की जगह वीडियो बना रहे थे वीडियो बनाते पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाते झुलसे श्रमिकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह वीडियो बनाने की जगह खुद को अस्पताल पहुंचाने की कह रहे हैं।

पुलिसकर्मियों के रवैये से लोगों में आक्रोश है। लोगों की तकरार भी हुई। पुलिस का कहना था कि एक पुलिसकर्मी ही घटनास्थल पर वीडियो बना रहा था, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहे थे।

टाइम लाइन
12:30 बजे : कर्मचारियों ने ओवन में ब्रेड बनाने के लिए ट्राली को लगाया था।
1:00 बजे : ओवन में धमाका हो जाता है, श्रमिक झुलस जाते हैं।
1:05 बजे : आवाज सुनकर भूतल पर काम कर रहे श्रमिक आ जाते हैं।
1:15 बजे : झुलसे हुए श्रमिकों को सीढि़यों से भूतल पर लाया जाता है।
1:20 बजे : पुलिस पहुंच जाती है। बाद में सीएफओ देवेंद्र सिंह दमकल के साथ पहुंच जाते हैं।
1:30 बजे : घायलों को एसएन इमरजेंसी पहुंचाया जाता है।
2:00 बजे : अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी पहुंच जाते हैं।
2:30 बजे : डीसीपी सिटी सूरज राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
3:00 बजे : घायलों को घटिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना में घायलों की सूची
1. ललित पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी दल नगर, फर्रुखाबाद (18)
2. वीकेश पुत्र आराम सिंह निवासी नखनूपुरा़, एटा (20)
3. नारद पुत्र नन्हे सिंह निवासी नखतपुरा़, एटा (35)
4. सोनू पुत्र घूरे निवासी गौरी नगला, थाना परौर, शाहजहांपुर (18)
5. छोटे पुत्र जयवीर निवासी बदायूं (18)
6. जागेश्वर पुत्र जयपाल निवासी शाहजहांपुर, (25)
7. रामवीर पुत्र पहलवान सिंह निवासी एटा (28)
8. विवेक पुत्र सोनेलाल निवासी एटा (26)
9. कृष्णा पुत्र लज्जाराम निवासी कानपुर (20)
10. शिवम निवासी फर्रुखाबाद (22)
11. सुशांत पुत्र देवेन्द्र निवासी फर्रुखाबाद (24)
12. प्रमोद पुत्र उजागर सिंह निवासी पीपल खेडी, एटा (35)
13. अवनीश पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी फर्रुखाबाद (50)
14. आकाश पुत्र संजय निवासी फर्रुखाबाद (25)

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर सख्त होगा कानून, पंजाब सरकार लाएगी विधेयक

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…

2 weeks ago

दिल्ली में पार्किंग को लेकर MCD का बड़ा फैसला, अफसरों को फटकार लगाई

चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…

2 weeks ago

उत्तर प्रदेश: सार्वजनिक उद्यम कर्मियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ीं

सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…

2 weeks ago

चट्टान से गिरी महिला की मौत, कर्णप्रयाग में DDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली के मुख गांव में बादल फटा, SDRF टीम मौके पर

चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…

2 weeks ago

86 साल की उम्र में आनंद सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में था खासा दबदबा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…

3 weeks ago