राष्ट्रीय

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के निर्देश, रील बनाने वालों को महाकाल मंदिर से निकालने की सख्त चेतावनी

उज्जैन:-  विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालु दर्शन की अभिलाषा लेकर आते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो रील बनाते हैं और प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटोग्राफी करते नजर आते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के इरादे से महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने कुछ दिशानिर्देश बनाए हैं। इनका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि कोई श्रद्धालु मंदिर में रील बनाता दिखाई दिया तो पहले समझाइश दी जाएगी। यदि फिर भी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नवागत प्रशासक मृणाल मीना ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब उन्होंने मंदिर परिसर में रील बनाने पर पाबंदी लगा दी है। मीना का कहना है कि हम चाहते हैं कि मंदिर में जिस भावना के साथ श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो। श्रद्धालुओं को अच्छी से अच्छी व्यवस्था मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। इसके बाद भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। अब ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। कई श्रद्धालु इन नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसा करने पर यदि कोई सुरक्षाकर्मी रोकता है तो उसके साथ मारपीट तक करते हैं। ऐसे लोगों को पहले समझाइश दी जाएगी। अगर नहीं मानते हैं तो दंडात्मक कार्रवाई भी होगी। महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो बनाने के मामले पहले भी सामने आए हैं। एक युवती ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक करते हुए रील बनाई थी। एक युवती मंदिर परिसर में नाचते नजर आई थी। महाकाल मंदिर में वीडियो शूट करने पर पुजारियों ने आपत्ति भी जताई थी। उनका कहना है कि फिल्मी गाने-डांस के वीडियो को मंदिर से जोड़कर बनाना आपत्तिजनक है। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षाकर्मी शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति, संगीता चांगेसिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने पर चार से पांच महिला श्रद्धालु और लड़कियों को मना किया था। इस पर युवतियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट तक की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। सुरक्षकर्मी शिवानी पुष्पद की शिकायत पर थाना महाकाल में अभियुक्त नागदा निवासी पलक चौहान, परी चौहान और अन्य के विरुद्ध भादंसं की धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago