उत्तराखण्ड

ई-मेलों में विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी के परिवार के बारे में अपमान, स्थिति गंभीर

कोटद्वार:-  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ई-मेल भेजकर अनर्गल टिप्पणियां की गई हैं। एक के बाद कई ई-मेल उन्हें भेजे गए। इनमें उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी टिप्पणियां की गई हैं। इनसे उनकी छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया गया है। इसको लेकर उनके विशेष कार्याधिकारी की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विशेष कार्याधिकारी अशोक शाह ने शिकायत में बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को मिले मेल में आपराधिक भाषा का प्रयोग किया गया है। पहला मेल 16 जुलाई को मिला। ई-मेल में उनके साथ-साथ परिवार को भी लक्ष्य बनाया गया है। उनकी बेटी की शादी की तस्वीरों को भी इन ई-मेल के साथ अटैच किया गया है। इन सबसे उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं विधानसभा अध्यक्ष पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए हैं। शाह ने बताया कि ई-मेल को कई और अधिकारियों और लोगों को मार्क करते हुए भेजा गया है।

शाह ने कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को प्रार्थनापत्र दिया था। इसके आधार पर साइबर थाने में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर बुलिंग के इस केस में डीजीपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। एसएसपी एसटीएफ इस मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। साइबर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने विभिन्न तथ्यों को जुटाते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago