उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। इंटेलिजेंस मुख्यालय की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सचिवालय में तैनात इन सभी पांचों कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती में वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने हंगामा किया था। वहां पर ये सभी पांचों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस मामले में जांच की गई तो प्रथमदृष्टया लापरवाही इन पुलिसकर्मियों की सामने आई।
सूत्रों के मुताबिक ये सुरक्षाकर्मी यदि सचेत रहते तो हंगामा करने वाले व्यक्ति को समय से रोका जा सकता था। वह मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा भी तोड़ सकता था। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को इंटेलिजेंस मुख्यालय ने एएसआई शमशेर सिंह को हटाते हुए जिला हरिद्वार, कांस्टेबल पिंकी शैव को जिला देहरादून, कांस्टेबल संजीत शर्मा को पीएसी हरिद्वार, कांस्टेबल शीला शर्मा को जिला हरिद्वार और कांस्टेबल पीएसी अनिल सिंह को आईआरबी द्वितीय देहरादून उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…