उत्तराखण्ड

आज से उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील

उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए आज से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर ोमें मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों की ओर से अधिक गहनता से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारंभ हो जाएगा। अंतरराज्यीय सीमा पर भी सत्यापन अभियान सघनता से चलाया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्रवाई चल रही है। जो पोलिंग पार्टियां मंगलवार से रवाना होंगी, उन सभी पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदान को देखते हुए 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago