उत्तराखण्ड

दिल्ली में होने वाली आईओए बैठक का टली, खेल संघ में अनिश्चितता का माहौल

उत्तराखंड:-  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की 25 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली विशेष बैठक टलने के बाद राज्य में खिलाड़ियों के लिए लगने वाले ट्रायल कैंप भी टल गए हैं। फिलहाल न तो संघ की अगली बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा हुई है, न ही ट्रायल कैंप लेकर कोई अगली तारीख तय हुई है। भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक का कहना है कि अगली तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है लेकिन 10 नवंबर को बैठक होने की चर्चा है, उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा तय होगी। वहीं, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी का कहना है कि ट्रायल कैंप दिवाली के बाद लगाने की पूरी तैयारी है। वहीं खेल अधिकारियों का भी कहना है कि खेलों की तैयारियां सही गति में हैं।

इसके बावजूद अंदरखाने यह संशय बना हुआ है कि भारतीय ओलंपिक संघ की खींचतान बरकरार रही तो तैयारियों को अंतिम रूप देने का समय नहीं बचेगा। अब सिर्फ तीन महीने का समय बाकी है। कब आईओए की अगली बैठक होगी। उसमें खेल कार्यक्रम की आगे की रूपरेखा निर्धारित हो सकेगी या नहीं फिर प्रक्रिया पूरी होने में कितना समय लगेगा।

बैठक के जरिए आईओए एक विशेष समिति का गठन करेगी, जो उत्तराखंड दौरे पर आएगी। ये समिति खेल स्थान, स्टेडियम, वॉटर स्पोर्ट्स आदि के स्थानों का अंतिम चयन करेगी। हर प्रतियोगिता के लिए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी। इनके बिना अभी तक राज्य की तैयारियां संभावित स्थानों पर चल रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय खेलों की तारीख 28 जनवरी से 14 फरवरी तय हुई है, इसमें बदलाव की आशंका नहीं है। आईओए की अगली बैठक में खेल स्थानों का अंतिम चयन, दिशा-निर्देश और आगे के कार्यक्रम तय हो जाएं तो हमें अपनी तैयारी और पुख्ता तरीके से बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, खेल

हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द आईओए की अगली बैठक में राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी निर्णय हो जाएं। कोशिश की जाएगी कि राष्ट्रीय खेलों की रूपरेखा जल्द निर्धारित हो, ताकि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों का गौरव मिले।
अलकनंदा अशोक, संयुक्त सचिव, भारतीय ओलंपिक संघ

खेलों के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों के ट्रायल कैंप दिवाली के बाद लगने शुरू हो जाएंगे।
महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तराखंड ओलंपिक संघ

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago