उत्तराखण्ड

पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में नियुक्तियों में मिली गड़बड़ी, जांच के आदेश जारी

देहरादून;- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अशासकीय स्कूलों में लिपिक एवं शिक्षकों की नियुक्ति की जांच में गड़बड़ी मिली है। एक स्कूल में एक्सपर्ट की असहमति के बावजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षक की नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया। वहीं, एक अन्य स्कूल में लिपिक के पद के लिए हुई नियुक्ति में भी गड़बड़ी की बात सामने आई है। प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर निदेशक माध्यमिक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम पयासू निवासी राजेश सिंह ने जिले के अशासकीय विद्यालयों इंटर कालेज गढ़कोट, इंटर कालेज जखेटी एवं इंटर कालेज डांगीधार में नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत की थी।शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल को दिए निर्देश के मुताबिक, शिकायत पर अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से प्रकरण की जांच कराई गई।

जांच में मिला कि इंटर कालेज गढ़कोट मांडलू में सहायक शिक्षक हिंदी के पद पर भर्ती में विशेषज्ञ की असहमति के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया। बताया गया कि मामले में विभाग की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी का पूर्व में जवाब तलब भी किया गया, लेकिन अब तक संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि एक अन्य स्कूल में लिपिक के पद पर भर्ती के लिए आरक्षित पद पर सामान्य व्यक्ति की नियुक्ति का मामला सामने आया है। वहीं, एक अन्य मामले में ऐसे व्यक्ति जिस पर गबन के आरोप में मुकदमा चल रहा, उसका अशासकीय स्कूल में प्रबंधक के पद पर नियुक्ति के लिए अनुमोदन कर दिया गया।

शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपर शिक्षा निदेशक को दिए निर्देश में कहा, इंटर कालेज गढ़कोट मांडलू, इंटर कालेज जखोटी एवं इंटर कालेज डांगीधार के मसले पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सीईओ पौड़ी के स्तर से जो कार्रवाई होनी हैं, उन्हें इसके लिए निर्देशित करें। शिकायतकर्ता ग्राम पयासू निवासी राजेश सिंह के मुताबिक, जिले में एक व्यक्ति शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनसे नियम विरुद्ध काम करा रहा है। संबंधित के खिलाफ कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago