उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में जमकर बरसात हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐतिहात बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश हो रही हैं। विभाग ने कई जिलों में 2 जून तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…