भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों ने विषम परिस्थितियों में दुनिया के सबसे ऊंचे ट्रैक कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रैक (19495 फीट) को सफलतापूर्वक पार किया है। आईटीबीपी के इस दल में गाइड सहित 17 जवान शामिल रहे। ट्रेकिंग एजेंसी से जुड़े गाइड सूर्य प्रकाश ने बताया कि 12 अगस्त को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का एक 17 सदस्यीय दल 12 अगस्त को कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रैक के लिए रवाना हुआ। बल के जवान मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त ट्रैक से होते हुए रक्तवन, खड़ापत्थर होते हुए कालिंदी बेस से कांलिदीखाल पास पहुंचे।
यह पास समुद्रतल से करीब 19 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर है। यह पास पूरी तरह क्रैवास के ऊपर बना हुआ है। आईटीबीपी के जवानों ने 22 से 23 अगस्त को कांलिदीखाल पास को पारकर करीब 80 बर्फीले नालों को पार कर गस्तोली होते हुए 30 अगस्त को बदरीनाथ पहुंचे। सूर्यप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने गाइडिंग जीवन के अनुभव में छठवीं बार कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रैक पार किया है, लेकिन यह अनुभव सबसे अलग था।
क्योंकि यह ट्रैक ऐसे समय में पार किया गया, जब गंगोत्री ग्लेशियर में इस समय पर्वतारोहण के लिए गोमुख-तपोवन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद रखा गया है। यह आरोहण बल के अधिकारियों और जवानों के अदम्य साहस का जीता जागता उदाहरण है। हालांकि गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडेय का कहना है कि यह आईटीबीपी का अधिकारिक और रूटीन कार्यक्रम था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…