उत्तराखंड :- उत्तराखंड के सबसे बड़े साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर पूर्ण रूप से बहाल हो गया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि एसडीसी पूरी तरह से बहाल हो गया है। वह एप्लिकेशन जो लाइव नहीं चल रहे हैं या बंद हैं, उन्हें डेवलपर से हल कराएंगे।
कहा कि हमने आईटीडीए में नवीनतम मशीनें रखी हैं, जहां डेवलपर और एसडीसी टीम, दोनों साथ बैठकर एप व साइटें ठीक कर सकते हैं। हमने संबंधित विभागों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया है। वहीं, आईएफएमएस फाइनेंस डाटा सेंटर से काम कर रहा है। आपको बता दें कि तीन अक्तूबर को माकोप रैनसमवेयर का हमला होने के बाद प्रदेश की सभी आईटी सुविधाएं ठप हो गई थीं। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…