उत्तराखण्ड

जाखन चौकी इंचार्ज राकेश चौधरी ने शराब की तस्करी करते दो व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार

अवैध नशे/शराब की बिक्री/तस्करी /अवैध शराब परोसने की संभावना के दृष्टिगत शराब तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर* व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर राजपुर रोड की सीमाओं पर व थाना क्षेत्र अंतर्गत में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- *शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
4-अवैध शराब परोसने वालों के विरुद्ध
अभियान जारी है ।

अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2022 को अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री /परोसने के विरुद्ध चेकिंग के दौरान द वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट्स राजपुर रोड, थाना राजपुर में चेकिंग में गए तो देखा कि कुछ लोग वहां बैठकर शराब पी रहे हैं रेस्टोरेंट्स के मैनेजर गब्बर सिंह व मालिक तुषार से जब ग्राहकों को शराब परोसने हेतु लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वह दिखाने में कासिर रहा ।थाना पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरोध मुकदमा अपराध संख्या 194 / 22 धारा 60 / 68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त
1- तुषार पुत्र रवि चौधरी निवासी 139 राजपुर रोड जाखंड हाल निवासी 16 क्लासिक अपार्टमेंट गंगोत्री विहार थाना रायपुर देहरादून 23 वर्ष।
2-गब्बर सिंह चौहान पुत्र बनवारी सिंह चौहान निवासी धन साडा थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी विवरण
परोसने वाली शराब की बोतलें, बियर ,सोडा,गिलास आदि सामग्री।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago