उत्तराखण्ड

जल जीवन मिशन कुमायूं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों से कहा ठेकेदारों की करें मॉनिटरिंग

हल्द्वानी : आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं अल्मोडा की जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनपदों के नोडल जलजीवन मिशन के अधिकारियों से निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूरा करने के दिये निर्देश। समीक्षा में यूपीसीएल के द्वारा योजनाओं में नये विद्युत संयोजन मे देरी होने के कारण योजनायें पूर्ण नही होने पर आयुक्त ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल ए.एस गर्ब्याल से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र संयोजन देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी यूपीसील के साथ समन्वय कर कार्य को निस्तारित करें। आयुक्त ने कहा कि जलजीवन मिशन की जिन योजनाओं में वन भूमि की आपत्तियो के कारण देरी हो रही है नोडल अधिकारी वन विभाग से समन्वय बनाकर कार्य निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा जिन योजनाओं पर सम्बन्धित कान्ट्रेक्टर द्वारा विलम्ब हो रहा है ठेकेदार के कार्यों के प्रतिदिन की मानिटरिंग की जाए कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा की जायेगी। जनपद नैनीताल की जलजीवन की समीक्षा के दौरान 479 पचायतों में 114469 घरों के सापेक्ष 97926 घरों को शुद्ध जल मुहैया करा दिया गया है जो 76.81 प्रतिशत है। नोडल जलजीवन मिशन अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक सभी घरों में शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद की 118 योजनायें पूर्ण हो चुकी है।

जनपद उधमसिंह नगर की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी जलजीवन मिशन ने बताया कि 333 योजनाओं के सापेक्ष 44 योजनायें पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 69 योजनायेें पर बोरिंग होने है जिसके लिए 13 बोरिंग मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है एक मशीन लगभग बोरिंग में 10 दिन का समय लगता है। आयुक्त ने समीक्षा केे दौरान बोरिंग मशीनों की संख्या बढाने के निर्देश दिये साथ उन्होंने कार्यो की प्रतिदिन मानिटरिंग व प्रगति रिपोर्ट भी 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनपद अल्मोडा की समीक्षा के दौरान नोडल जलजीवन मिशन ने बताया कि 869 योजनाओं के सापेक्ष 326 में कार्य पूर्ण हो चुका है। 31 योजनाये वन भूमि की आपत्तियों के कारण प्रारम्भ नही हो पाई है। जिस पर आयुक्त ने निर्देश दिये कि वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर कार्य शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें। समीक्षा में संयुक्त निर्देशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना के साथ ही नोडल अधिकारी अल्मोडा एवं उधमसिंह नगर उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago