मनोरंजन

जावेद अख्तर का बयान, ‘पैसे नहीं, सिर्फ माफी चाहिए थी, कंगना ने शब्द वापस लिए’

लगभग पांच साल पहले जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। शुक्रवार को इस केस को लेकर उनके बीच सुलह हो गई। दोनों इस मामले को लेकर अदालत में पेश हुए थे। इस मामले को लेकर जावेद अख्तर ने विस्तार से बात की। हाल ही में कंगना के साथ जो मामला सुलझा है, उस पर राइटर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है। वह कहते हैं, ‘मैंने पैसे तो मांगे नहीं थे, बस मांफी चाहिए थी। कंगना ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, वह आगे से ऐसी बात नहीं दोहराएंगी।’

जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या वह इस मामले के सुलझने से खुश हैं तो उनका कहना था- ‘नहीं, अब देखता हूं। कोई दूसरी परेशानी मोल लूंगा।’ यह बात मजाकिया अंदाज में जावेद अख्तर ने कही। जावेद अख्तर अकसर ही मुखर होकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर या मीडिया के बीच में कहते हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच जाने जाते हैं।

शुक्रवार को कंगना ने ही सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी कि जावेद अख्तर के साथ लीगल मामला सुलझ गया है। कंगना ने लिखा- ‘आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं। वे मेरी अगली फिल्म के गाने लिखने को भी राजी हैं।’ साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन से मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर का नाम भी लिया। गीतकार ने कंगना के इस बयान को मानहानि मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस की भारत यात्रा, पत्नी उषा वेंस रहेंगी साथ

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आएंगे, उनके…

5 mins ago

पंजाब में नशा मुक्त अभियान की सफलता पर वित्त मंत्री का भरोसा, जल्द होगा राज्य पूरी तरह नशा मुक्त

चंडीगढ़:- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में पंजाब…

23 mins ago

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में क्रिकेट दिग्गजों का जमावड़ा, धोनी-रैना ने किया डांस

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के…

57 mins ago

बिहार में सरकारी अस्पतालों में 11,925 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री ने किया एलान

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को…

1 hour ago

इंटेलिजेंस मुख्यालय की कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा चूक पर पांच कर्मचारी हटाए

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है।…

2 hours ago

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बीएलए ने 120 यात्रियों को बंधक बनाकर किया हमला

पाकिस्तान :- पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर ली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के…

19 hours ago