देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर पिछले काफी समय से ऋषिकेश में धरना प्रदर्शन चल रहा है। पिछले 5 दिनों से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला सहित तमाम लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, धरना देने के कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और बल पूर्वक उन सब को गिरफ्तार कर संबंधित थाने में ले आये जयेंद्र रमोला और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जयेंद्र रमोला का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा वीआईपी जो वंतरा रिसोर्ट में ठहरा हुआ था ,उसको बचाने की कोशिश की जा रही है। उसका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। यही नहीं जांच को भी प्रभावित किया जा रहा है। इन सब के खिलाफ वह पिछले कई दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं ।
आज जब मुख्यमंत्री कार्यालय पर वह अनशन करने पहुंचे तो उनको पुलिस द्वारा बर्बरता से घसीटते हुए गाड़ी तक ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया, जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा और वीआईपी का नाम उजागर नहीं होगा तब तक यह हम जारी रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…