उत्तराखण्ड

राजाजी में बनी अवैध मजार पर चली जेसीबी, छह माह में 1305 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

देहरादून : वन विभाग का अतिक्रमण हटाओ अभियान कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। बीते छह माह में विभाग की ओर से मात्र 1305 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जा सका है, जबकि विभाग की 10 हजार 500 हेक्टेयर वन भूमि अभी भी अतिक्रमण की चपेट में है। राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित एक मजार को हटाया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व में बेरीवाला फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी मजार को हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त

मजार को हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले बैठक की थी, जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसके बाद इस अवैध मजार के खादिम को नोटिस देकर उन्हें जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने के बाद पुनः खुद ही इस अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिसकी समयावधि बीत जाने के बाद मंगलवार सुबह पार्क प्रशासन की टीम ने इस अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि अवैध धार्मिक चिह्न को हटाने के लिया पर्याप्त समय दिया गया। आज इस कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में विगत छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। मजार के भीतर कोई मानवीय अवशेष नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago