उत्तराखण्ड

कबड्डी सिखाता है अनुशासन में रहना, खेलने से आती है भाईचारे की भावना- मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री परेड ग्राउंड स्थित नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल पहुंची जहां उन्होंने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) 2022-23 की पांच दिवसीय प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। शुभारंभ पश्चात सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया व सलामी ली गई, साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में कुल 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें पुरूष व महिला खिलाड़ी सम्मलित हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्हें महिला कबड्डी टीमों के मध्य शानदार मैच देखने का अवसर प्राप्त हुआ इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई देने के साथ ही सभी से खेल भावना के साथ खेलने की बात कही।

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी टूर्नामेंट

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कबड्डी खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमें ज्यादा बीमारियां नहीं होती हैं। कबड्डी भारत का सबसे प्राचीन खेल है और ये खेल अब भी बहुत प्रसिद्ध है। कबड्डी का खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होता है जहां आज हमारे खिलाड़ी पदक जीतकर देश व अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेलने के लिए शरीर में स्फूर्ति और चपलता की जरूरत होती है यह खेल  शतरंज की तरह ही दिमाग से खेले जाने वाला खेल है। यह खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है साथ ही इस खेल को खेलने से भाईचारे की भावना पैदा होती है। कहा कि  खेलना महत्वपूर्ण है जीत हार महत्वपूर्ण नहीं है। खेल स्वस्थ मन के लिए खेलना चाहिए। कबड्डी हमारे देश का पुराना खेल है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मेरा विश्वास है कि हमारे ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजानदास, सचिव खेल दीपेंद्र चौधरी,  अपर सचिव/निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट,संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, उपसचिव खेल धीरेंद्र कुमार , जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग, प्रधानचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून राजेश ममगाईं सहित विभागीय अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago