उत्तर प्रदेश

कानपुर को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का तोहफा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मेट्रो तापीय परियोजनाओं के अलावा शहरवासियों को पुलों, सड़कों की भी सौगात मिलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए भगवा रंग से मंच और पंडाल सजाया गया है। बारिश को देखते हुए पूरे मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है। कुलपति कार्यालय के सामने तीन हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के करीब पीएम, राज्यपाल और सीएम का हेलीपैड बनाया गया है। आने वाले लाभार्थियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए 25 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 35 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विकास की गौरव गाथा पर अपनी बात रखेंगे। भविष्य में शहर के विकास के रोडमैप पर बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की भी उम्मीद है।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को पटना से सीधे कानपुर आएंगे। करीब सवा दो घंटे शहर में रहेंगे। वह एक बजे पटना से चलेंगे और 2.10 पर चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से चॉपर से 2.15 बजे रवाना होंगे और 2.35 बजे सीएसए पहुंचेंगे। 2.40 बजे पीएम कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 3.45 बजे पीएम मंच से निकलेंगे। 3.50 बजे सीएसए से चकेरी के लिए रवाना होंगे। 4.25 बजे चकेरी एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीएम मोदी का स्वागत चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन के समय करेंगे। इसके बाद यहां से प्रस्थान के समय भी वह साथ में उपस्थित रहेंगे। रैली स्थल पर विभिन्न योजनाओं के करीब 19,515 लाभार्थियों को लाया जाएगा। इन्हें लाने के लिए प्रशासन ने 522 बसों को लगाया है। सभा स्थल पर करीब 50 हजार लोगों के लिहाज से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग 30 ब्लाॅक बनाए गए हैं।

कुल लागत : 47,573. 89 करोड़

पनकी, कानपुर तापीय विस्तार योजना (660 मेगावाट) 8,305.16 करोड़

घाटमपुर, कानपुर में नवेली पावर प्लांट (660 मेगावाट) 9,337.68 करोड़ चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो संचालन -2,120 करोड़ पनकी मंदिर से पावर हाउस तक पुल निर्माण- 28.70 करोड़ पनकी धाम से नहरिया तक पुल निर्माण – 36.88 करोड़

40 एमएलडी टर्सरी ट्रीटमेंट प्लांट बिनगंवा – 296.33 करोड़

बिठूर, कानपुर में अग्निशमन केंद्र का आवासीय भवन -11.92 करोड़

132 केवी उपकेंद्र इकोटेक-8 ग्रेटर नोएडा का निर्माण 153.28 करोड़ 132केवी उपकेंद्र इकोटेक-10 ग्रेटर नोएडा का निर्माण- 168.84 करोड़ एटा की जवाहरपुर तापीय परियोजना- 14,628 करोड़ ओबरा सी तापीय परियोजना – 6,502 करोड़ खुर्जा तापीय परियोजना – 5,544 करोड़

गौरिया पाली मार्ग का दो किलोमीटर तक चौड़ीकरण 113 करोड़

नर्वल-डिफेंस मोड़ मार्ग का चौड़ीकरण 187.37 करोड़ 220केवी उपकेंद्र यीडा, गौतमबुद्ध नगर का निर्माण 140.73 करोड़

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago