उधम सिंह नगर में कांवड़ यात्रा जारी, श्रद्धालुओं के स्वागत में पुलिस प्रशासन की खास व्यवस्था

उधम सिंह नगर:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर से पहले कांवड़ यात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। उधम सिंह नगर जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच, पुलिस प्रशासन और स्थानीय संगठनों की ओर से कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था भी की गई है। सोमवार को कांवड़ियों के दल का स्वागत करते हुए कप्तान मणिकांत मिश्र ने स्वयं श्रद्धालुओं को फल और जूस वितरित किया। इस सेवा कार्य से कांवड़ यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

कांवड़ यात्रियों की सुचारू आवाजाही और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंधन किया है। सड़क पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सुविधाओं को लेकर श्रद्धालुओं ने भी उधम सिंह नगर पुलिस की प्रशंसा की। शिवरात्रि से पहले जिले में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। शिवभक्तों की आस्था और पुलिस के बेहतर प्रबंधन की वजह से यह यात्रा पूरे धार्मिक माहौल में संपन्न हो रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours