बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, जो 25 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने अपनी 68वीं फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसकी एक खास झलक करीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। करीना कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ के पहले दिन की शूटिंग की झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘दिन 1, 68वीं फिल्म, दायरा सबसे अद्भुत के साथ@meghnagulzarऔर@therealprithvi…प्यार और आशीर्वाद भेजें।’
फिल्म ‘दायरा’ का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। ‘दायरा’ एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जो आज के समाज की जटिलताओं को दिखाती है। यह अपराध, सजा और न्याय के बीच के संघर्ष को उजागर करती है।
इस साल की शुरुआत में करीना ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह मेघना गुलजार के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं, जिनकी फिल्में जैसे ‘तलवार’ और ‘राजी’ उनकी पसंदीदा हैं। उन्होंने पृथ्वीराज के साथ काम करने को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया। करीना ने 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन भी थे। अब करीना अपनी 68वीं फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…