उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर हमले का आरोपी, एक लाख रुपए का इनामी खनन माफिया जफर को मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। एसएसपी द्वारा बताया गया आज जब चेकिंग चल रही थी तो यह व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था पुलिस जब इसे पकड़ने गई तो इसने जवाब में फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस को भी फायर करना पड़ा पुलिस के अनुसार जफर घायल बताया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
12 अक्टूबर को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने एसओजी टीम पर फायर झोंक दिया। आरोपित का पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड के कुंडा पहुंच गई। आरोपित एक घर में छुप गया। एसओजी टीम ने जब वहां दबिश दी, तब बवाल बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।
फायरिंग में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई। घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।इधर, यूपी पुलिस खनन माफिया जफर पर शिकंजा कसती जा रही है। एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…