उत्तराखण्ड

कौशिक- मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को 1 से 15 जून तक घर घर जा कर बताया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 31 मई को आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य में बीजेपी पार्टी करेगी कार्यक्रम आयोजन। मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुख्य बिंदु  भाजपा पूरे देश के अंदर एक पखवाड़े के रूप में जा रही है।

मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को 1 जून से 15 जून तक अंतिम छोर के व्यक्ति को घर घर जा कर बताया जाएगा। सेवा कल्याण के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है।

तकनीकी में नवाचार हो, समस्या का समाधान हो और ये सब मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण हो पा रहा है, मोदी जी की जनधन योजना के अंतर्गत देशभर में 45 करोड़ खाते खोले गए, मोदी सरकार ने 2 करोड़ 39 लाख लोगों को घर मुहैया कराने का काम किया है।

पूर्वोत्तर का क्षेत्र 2014 से पहले पिछड़ा हुआ था पर आज वहां भी विकास तेज़ी से हो रहा है, भारत सरकार कोरोना की लड़ाई में भी जीत की ओर अग्रसर हो, सामाजिक, आर्थिक रूप से अंतर देखने को मिल रहा है।

सबका साथ , सबका विकास , सबका विश्वास इस सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, नागरिक संशोधन क़ानून में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मोदी सरकार ने समाज हित में निर्णय लिये कांग्रेस ने इसका वोट बैंक की ख़ातिर विरोध किया है पर जनता ने कांग्रेस को सपोर्ट नही किया, आज पाकिस्तान पूरी दुनिया के अंदर आतंकवाद का जनक है सर्जिकल स्ट्राइक होने के बाद जिस तरह से पाकिस्तान अलग थलग पड़ गया ये सब मोदी जी की विदेश नीति का नतीजा है।

आज युवा खिलाड़ी जिस तरह से पूरी दुनिया में भारत को मेडल दिला रहे हैं इसका श्रेय भी मोदी जी को जाता है, चाहे ट्रेन कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी की बात हो ये वास्तव में एक बड़ा उदहारण है। मोदी जी के मार्गदर्शन में 130 करोड़ के देश में कोरोनाकाल में शांतिपूर्वक टीकाकरण अभियान हुआ जो विश्व का सबसे बड़ा अभियान भी है।

संकल्प से सिद्धि इस सिद्धांत को भाजपा ने जारी रखा है, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि इसने अल्पसंख्यकों, गरीबों, हाशिए के समुदायों, युवाओं और महिलाओं तक पहुंचने के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। कौशिक ने कहा कि किसानों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों आदि के साथ बातचीत के लिए दस दिन अलग रखे गए है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago