देश-विदेश

तेलंगाना में किसानों की आत्महत्याओं पर केसीआर का आरोप: 100 दिनों में 200 किसानों ने जीवन समाप्त किया

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को अयोग्य करार देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने दावा किया है कि तेलंगाना में बीते 100 दिनों में कम से कम 200 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। तेलंगाना के सूर्यपेट में केसीआर ने कहा कि किसान पानी और बिजली सुविधाओं की कमी के कारण संकट में हैं और इसी के चलते 15 लाख एकड़ फसल सूख रही है। केसीआर ने अहम मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दोषारोपण और ध्यान भटकाने की रणनीति का सहारा लेने के लिए कांग्रेस की राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “हमें मिली जानकारी के मुताबिक, 100 दिनों में 200 किसानों ने आत्महत्या की है। कुछ की मौत बिजली के झटके से हुई, जबकि कुछ ने आत्महत्या की है। हमने कभी नहीं सोचा था कि राज्य में ऐसी स्थिति होगी कि किसान आत्महत्या करेंगे।”

उन्होंने किसानों को दिए अपने संदेश में कहा, “आत्महत्या मत करो। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) आपकी तरफ से लड़ेगा। मुख्य विपक्षी दल होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है।” केसीआर ने कहा कि बीआरएस एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में नई सरकार को काम करने के लिए समय देना चाहता था, लेकिन राज्य की गंभीर स्थिति ने उन्हें सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए मजबूर किया।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मंत्री स्थिति पर समीक्षा बैठक आयोजित करने में नाकाम रहे हैं। इससे राज्य में अराजक स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा, “राज्य में मुख्य विपक्षी दल के रूप में हमारे (बीआरएस) 39 विधायक हैं। हम राज्य में हारे नहीं हैं।” केसीआर ने कहा कि सत्तारूढ़ दल एक या दो विधायकों को लालच दे सकता है। उन्होंने इसे एक सस्ती राजनीतिक चाल करार दिया।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago