उत्तराखंड :- चारधामों में हो रही बर्फबारी और मौसम अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर रोक की अवधि बढ़ा दी गई है। यह रोक आगामी 15 मई तक बढ़ा दी गई है। ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के ही पंजीकरण किए जा रहे हैं।
उच्च हिमालय क्षेत्र सहित चारधाम में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से पहले 30 अप्रैल तक केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह रोक तीन मई और उसके बाद आठ मई तक बढ़ा दी गई थी।
इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र में मौसम अनुकूल नहीं है। जिसको देखते हुए केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर लगी रोक को आगे बढ़ा दिया गया है। पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त निदेशक वाइके गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम के ऑनलाइन और भौतिक पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगाई गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…