उत्तराखण्ड

लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा रहेगी स्थगित

रूद्रप्रयाग:-  उत्तराखंड में घंटे से लगातार बारिश व कई स्थानों पर बर्फबारी हो रही है वहीं मौसम प्रशासन के साथ तीर्थयात्रियों के लिए भी चुनौती पूर्ण बना हुआ है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर आज केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। केदारनाथ धाम में बीते 24 घंटे से लगतार बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए पुलिस महानिदेशक के आदेश पर बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित रहेगी। ऋषिकेश, श्रीनगर से ही यात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए सहयोग की अपील की है। वहीं डीजीपी अशोक कुमार आज भी धाम में ही हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां रहना मुश्किल है। मौसम विभाग ने भी 2 व 3 मई के लिए अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुधवार को केदारनाथ में रुकना संभव नहीं है और इसलिए बुधवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सभी यात्रियों को रोका जाएगा। ऋषिकेश व श्रीनगर से मंगलवार दोपहर बाद ही यात्रा रोक दी गई है। डीजीपी ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे फिलहाल ऋषिकेश तक आने का प्लान भी न बनाएं। साथ ही जो यात्री श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक ठहरे हुए हैं वे भी 4 मई की सुबह तक केदारनाथ जाने का विचार न करें।

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी पुलिस ने हजारों यात्रियों को रोक दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यात्रा का आवागमन बंद करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि सीमावर्ती जनपदों से भी यातायात रोका जा रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago