उत्तराखण्ड

आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी फोटोकॉपी देते समय रखें इन बातों का ख्याल

अगर आप भी किसी को भी और कहीं भी अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। तो आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है।

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या वित्तीय लेन-देन करना हो। आज कई जरूरी कार्यों के लिए इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। इसमें 12 अंकों का न्यूमेरिक डिजिट होता है। ये न्यूमेरिक अंक आपके बायोमीट्रिक पहचान को सुनिश्चित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आधार कार्ड का उपयोग करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। अक्सर हम लोग कहीं भी किसी को अपने आधार कार्ड की कॉपी शेयर कर देते हैं। आपकी ये लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है। सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है।

आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

सरकार ने बताया है कि आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें।
क्या है मास्क्ड आधार कार्ड
मास्क्ड आधार कार्ड में आपके 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है। मास्क्ड आधार में केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड को आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
साइबर कैफे से अपने आधार कार्ड को न करें डाउनलोड
आपको साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को कभी नहीं डाउनलोड करना चाहिए। अगर आप साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको कंप्यूटर में आधार कार्ड की डाउनलोड की हुई फाइल को परमानेंटली डिलीट कर देना चाहिए।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं मास्क्ड आधार कार्ड
अगर आप मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ‘डाउनलोड आधार’ वाले ऑप्शन को चुनना है। फिर ‘आधार/वीआईडी/नामांकन आईडी’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और ‘मास्क्ड आधार कार्ड’ वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।

इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर आदि भरनी हैं और फिर ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक वाले नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद ‘डाउनलोड आधार’ पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका मास्क्ड आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago