देश-विदेश

खगड़िया: ईद नमाज के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर मचा विवाद, जांच का आदेश

बिहार:- खगड़िया में फिलिस्तीन के समर्थन में उसका झंडा लहराया गया। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पूरा मामला जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित देवरी पंचायत के कुढ़ाधार स्थित ईदगाह पर बीते सोमवार को नमाज के दौरान हुआ। इसमें लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। हालांकि इस मामले में मड़ैया थाना के थानाध्यक्ष मो. फिरदोस ने कहा कि उनके पास यह मामला नहीं पहुंचा है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे वरीय अधिकारी से बात कर इस पर कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि सोमवार को ईद की नमाज के समय देवरी पंचायत के समिति सदस्य मो. फिरोज आलम के पुत्र मो. शरियार ने ईदगाह में अपने कांधे पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया था, जिसे उसने अपने फेसबुक स्टेट्स पर भी डाला था।

बता दें कि परबत्ता प्रखंड के देवरी पंचायत स्थित कुढ़ाधार ईदगाह से नमाज के दौरान फिलिस्तीन के समर्थन में झंडे लहराने का यह मामला जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया तो इसे लगाने के आरोपी मो. शरियार ने इसे अपने फेसबुक से डिलीट कर दिया। इस मामले में लोगों का कहना है कि ईद की नमाज जैसे मौके पर इस तरह से फिलिस्तीन का झंडा दिखाने का क्या मतलब हो सकता है?

गौरतलब है कि सोमवार को ही यूपी के सहारनपुर जिले में नमाज के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में झंडा दिखाया गया था। इसके बाद उन लोगों ने नारेबाजी भी की थी। इस मामले में यूपी पुलिस द्वारा करीब 70 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन, यूपी के बाद अब बिहार के खगड़िया जिले में भी इस तरह के मामले में पुलिस क्या करती है, यह देखना होगा। इस मामले में खगड़िया एसपी राकेश कुमार से भी ‘अमर उजाला’ ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago