उत्तर प्रदेश

खेलो इंडिया में फर्जीवाड़ा, पहलवान नीरज पाल पर दो साल का प्रतिबंध

यूपी कुश्ती संघ ने वाराणसी के कुश्ती खिलाड़ी नीरज पाल पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। आरोप है कि नीरज ने बिहार में प्रस्तावित अंडर-17 यूथ गेम्स खेलो इंडिया की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए अपनी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को वजन कराने के लिए गोंडा के नंदनी नगर भेजा था। यूपी कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कुश्ती की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सर्विलांस कैमरों की मदद ली जाती है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-17 के लिए वजन कराया जा रहा था। वजन के दौरान लड़के के सर्टिफिकेट के वजन और वजन देने आए खिलाड़ी के वजन पर संदेह हुआ।

इसके बाद कैमरे से इसकी पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि दस्तावेज में दर्ज नाम वाला लड़का वजन देने नहीं आया है, उसकी जगह दूसरे लड़के ने वजन कराया है। इतनी देरी में संदिग्ध खिलाड़ी वजन कराकर वहां से निकल गया। कुश्ती जीतने के लिए उस लड़के ने अपने से कम वजन के लड़के को भेजा था। फर्जी ढंग से वजन देने आया खिलाड़ी भी वाराणसी का ही है।

यूपी कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति इसकी जांच करेगी और एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी और इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें कितने लोगों की संलिप्तता है, इसकी भी जांच होगी। जो लोग इसमें लिप्त होंगे, उन पर कुश्ती संघ के नियमों के अनुसार यूपी कुश्ती संघ कार्रवाई करेगा। जांच समिति में यूपी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव चंद्रविजय सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख नाथ यादव शामिल हैं। प्रदेश सचिव ने बताया कि बिहार में प्रस्तावित अंडर-17 खेलो इंडिया कुश्ती के लिए नंदनी नगर में शिविर लगाने के लिए खिलाड़ियों का वजन लिया जा रहा था। अगर वह इसमें सफल होता, तो 11 से 15 मई तक प्रस्तावित खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बिहार जाता। वीडियो की जांच कराई जा रही है। अन्य लड़के पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago