देश-विदेश

इग्नू रोड से अपहरण, पुलिस ने रेपिडो बाइक से बंधक बने लड़कों के परिजनों से फिरौती दिलवाकर छुड़ाया

दक्षिण जिले में शुक्रवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब मैदानगढ़ी क्षेत्र के इग्नू रोड से उत्तर-पूर्व के दो लड़कों का अपहरण कर लिया गया। इन लड़कों को राजपुर खुर्द में एक मकान में बंधक बनाकर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी। नेबसराय थाना ने सूझबूझ से काम लिया। एक पुलिसकर्मी रेपिडो मोटरसाइकिल चलाकर एक पीड़ित के भाई को साथ बैठाकर पैसे देने के बहाने ले गए। पुलिसकर्मी ने जैसे ही अपहरणकर्ताओं को जाल में फंसाया, पास में मौजूद पुलिस टीमों ने उनको दबोच लिया। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग और नाइट जीओ एसीपी हौजखास हरीश पी कुकरेती खुद रेड टीम के साथ रहे। नेबसराय पुलिस ने कड़ी मेहनत कर पीड़ित युवकों को साढ़े चार घंटे में मुक्त करा लिया। तीनों आरोपियों अमित, करण और आशुतोष के कब्जे से तीन किलो गांजा भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अगर समय से पुलिस हरकत में नहीं आती तो आरोपी पीड़ितों की हत्या भी कर देते।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पीड़ित हरीनगर आश्रम में रहते हैं और डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। शुक्रवार शाम को मैदानगढ़ी थाना इलाके में इग्नू रोड पर जूतों की डिलीवरी देने गए थे। जब ये इग्नू रोड पर पहुंचे तो तीन आरोपी पैसे घर से देने की बात कहकर अपने साथ ले गए। उसके बाद राजपुर खुर्द में एक मकान में दोनों को बंधक बना लिया। पीड़ितों के परिजनों को रात को फिरौती की कॉल पहुंची तो उन्होंने दिल्ली पुलिस को रात 12 बजे सूचना दी। ये पीसीआर कॉल पहले सनलाइट कॉलोनी थाने, फिर मैदानगढ़ी थाना पुलिस को गई। उसके बाद कॉल नेबसराय थाने में पहुंची। नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश डडवाल ने इसके लिए टीम गठित की।  करीब 18-20 वर्ष के दोनों पीड़ित नागालैंड के रहने वाले हैं।

अपहरणकर्ताओं ने एक पीड़ित के भाई विक्टर को बोला की वह पैसे लेकर रेपिडो मोटरसाइकिल से आए। उसके बाद थानाध्यक्ष राकेश डडवाल ने योजना बताई। उन्होंने एक रेपिडो बुक कराई। हवलदार योगेश ने रेपिडो चालक का हेलमेट व जैकेट ले ली और खुद मोटरसाइकिल चलाई। विक्कर को पिट़्ठू बैग देकर पीछे बैठाया। एक लिफाफे में नकली नोट का बंडल रखा। हवलदार योगेश रेपिडो चलाते हुए राजपुर खुर्द पहुंचा। इसके बाद दो अपहरणकर्ता पैसे लेने बाहर आ गए। पुलिसकर्मियों ने विक्टर को बोल दिया था कि जब हवलदार योगेश रेपिडो का किराया मांगे तो वह पहले 500 रुपये का नोट दे। जैसे ही उसने 500 रुपये का नोट दिया तो हवलदार ने बोला कि उसका किराया 65 रुपये बनता है और उसे खुले पैसे दें। इस पर एक अपहरणकर्ता हवलदार को 100 का नोट देने लगा तो हवलदार ने लेने से मना कर दिया। इस तरह अपहरणकर्ताओं को काफी देर तक उलझा कर रखा। इतनी देर में दूर खड़ी पुलिस टीमों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को दबोचा।  आरोपी आशुतोष रेपिडो चलाता है। करण किसी कंपनी में ऑपरेटर की नौकरी करता है। अमित बेरोजगार है। तीनों नशा लेने के आदि हैं और इनके पास से तीन किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों ने ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए अपहरण किया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago