उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला जानिए आखिर क्या है वो फैसला

विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों की जांच के लिये स्पीकर ऋतु खंडूरी ने बनाई एक्सपर्ट अधिकारियों की कमेटी। सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस डीके कोटिया अध्यक्ष होंगे कमेटी के, वरिष्ठ आईएस अवनेंद्र नयाल और सुरेंद्र सिंह रावत, ये तीनों आईएएस कमेटी में शामिल हैं। एक महीने में जांच रिपोर्ट देंगे। वर्ष 2000 से 2011 और 2012 से 2022 के मध्य 2 चरणों को ध्यान में रखकर नियुक्तियों और भर्तियों की जांच होगी।

 

विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल को जांच होने तक छुट्टी पर भेजा गया है। वे जांच समिति के सामने आवश्यकतानुसार हाजिर होते रहेंगे। क्योंकि मुकेश सिंघल का प्रमोशन नियमावली को दरकिनार करके करने का आरोप लगाया गया है।

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने कैनेडा और दिल्ली के दौरे से लौटते ही प्रेसवार्ता की है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड विस सर्वोच्च सदन है, इसकी गरिमा बनाये रखना मेरा दायित्व है। युवाओं को आश्वस्त करना चाहती हूं, निराश नहीं करूंगी। अनुशासनहीनता अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं है। कड़वे निर्णय लेने पड़ेंगे तो बिल्कुल लिए जाएंगे। सारे मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। स्पीकर में कहा है कि स्पीकर को भर्ती का विशेषाधिकार होता है लेकिन उस विशेषाधिकार को इस्तेमाल करने का फ्रेमवर्क क्या होना चाहिए इसको भी जांच में देखा जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago