उत्तराखण्ड

जानिए कहां लगा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

अल्मोड़ा : सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के समस्त शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी व्यावसायिक शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं आई0टी0आई0 तथा स्नातक बीई तथा बीटेक एवं एमई, एमटेक के स्टुडेन्ट ट्रेनी पद हेतु सिडकुल पंतनगर एवं रूद्रपुर में रोजगार के अवसर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि 18 से 26 आयु वर्ग के उल्लिखित शैक्षिक योग्यताधारी युवाओं के लिए दिनॉंक 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 10:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन, कार्यालय अल्मोड़ा पंo जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में मिन्डा कॉर्पोरेशन, राने टीoआरoडब्लूo तथा एडविक हाईoटैकo लिo के लिये 1000 अस्थायी नियुक्तियां की जानी है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 10,340 रू0 प्रतिमाह वेतन तथा स्टाईफण्ड व अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे, पदों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी दिनॉंक 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा पं0 जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों (बायोडाटा) के साथ उपस्थित हो सकते हैं इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मास्क एवं सोशल डिस्टेसिंग के दिशा निदेशों का पालन करने वालों को ही रोजगार मेले में प्रवेश अनुमन्य होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago