उत्तराखंड: मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर मंदिर व गुंजी (आदि कैलाश) के मास्टर प्लान और डीपीआर बना ली गई है। इसके लिए मंदिर समितियों, स्थानीय लोगों, विषय विशेषज्ञ व जिला प्रशासन से सुझाव लिए गए हैं। कसंल्टेंसी कंपनी ने आयुक्त दीपक रावत से वार्ता कर उन्हें प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवस्थापना विकास योजना की जानकारी दी। बताया कि 162 करोड़ की लागत से जागेश्वर और आदि कैलाश का कायाकल्प करने की तैयारी है।वार्ता के दौरान आयुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत मंदिरों के स्वरूप से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। मंदिर परिसर से एक से दो किलोमीटर के दायरे में पार्किंग सुविधा, अप्रोच रोड, पेयजल, बिजली, शौचालय, कम्युनिटी हॉल, प्रसाद व भंडारा गृह सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जागेश्वर मंदिर के पास अरतोला स्थित पार्किंग जंक्शन से नवनिर्मित ईवी वाहनों से पर्यटकों को जागेश्वर लाया जाएगा व मंदिर के प्रवेशद्वार को पहाड़ी शैली में बनाया जाएगा।
आयुक्त ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन का प्रोजेक्ट पूरा होने पर देश विदेश के पर्यटक इन क्षेत्रों में पहुंचेंगे। इससे उत्तराखंड मेें पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और प्रदेश की आर्थिकी में भी इजाफा होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…