उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ दफ्तर में मारा छापा, मिली कई अनियमितताएं

हल्द्वानी: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत को औचक निरीक्षण में दफ्तर में कई सारी अनियमितताएं मिली हैं। कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। शराब पाए जाने पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही की गई व एक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की। कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए।

इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताते हुए आरटीओ का स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा आरटीओ के बाहर बिना लाइसेंस के चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर (संचालक गौरव चावला) व अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया है।

आरटीओ दफ्तर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान शिवालिक रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली। जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया है। कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए जो जनता से जुड़े हुए हो। कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश दिए है।

आरटीओ कार्यालय में कार्यप्रणाली सुधारने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की नसीहत भी दी। परिसर में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की समय से नीलामी करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल कुमार पांडेय, नन्दकिशोर, तहसीलदार संजय सिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago