उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी: विधायक सौरभ सिंह सोनू से उलझे युवकों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

लखीमपुर खीरी:-  लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी में बुधवार रात फायरिंग से दहशत फैल गई। मोहल्ला निवासी कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू से दो-तीन युवक उलझ गए। युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि युवक विधायक के आवास के पास ही सड़क पर खड़े थे। जब भाजपा विधायक ने टोका तो युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और फायरिंग कर भाग निकले। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

कस्ता सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी पत्नी ब्लॉक प्रमुख मितौली खुशबू सिंह के साथ घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। उनके आवास के पास ही दो युवक खड़े थे।  विधायक ने उन्हें वहां से जाने को कहा। इस पर दोनों युवक भड़क गए और विधायक से बहस करने लगे। युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस आए इससे पहले वहां से भाग निकले। रात में ही विधायक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश में दो पुलिस टीम में लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के मुताबिक वह रोजाना घर के बाहर टहलते हैं। घर से 50 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो लड़के खड़े थे। हमने ललकारा तो उन लोगों ने हवाई फायर किया। सीधे फायर करते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। जब तक गनर आता तब तक आरोपी भाग खड़े हुए। आशंका है कि युवकों को पहले से जानकारी होगी। विधायक प्रतिदिन बाहर टहलते हैं। विधायक ने खतरा जताते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ी घटना घटित हो सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago