उत्तराखण्ड

वैशाखी पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी

हरिद्वार:  कोरोना काल के चलते गाईडलाईन का पालन करते हुए श्रद्धालु गंगा घाटों की तरफ नहीं आये लेकिन अब सामान्य होने के बाद वैशाखी पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। कोरोना काल के करीब ढाई वर्ष बाद वैशाखी पर श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ी है। आपको बता दें कि सुबह चार बजे से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया था स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान.पुण्य किया।

कोरोनाकाल के करीब ढाई वर्ष बाद धर्मनगरी हरिद्वार में इस बार वैशाखी पर्व पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के अलावा अन्य गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की गंगा स्नान करने के लिए भीड़ उमड़ी। वहीं, गंगा स्नान के लिए पुलिस.प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।बिना कोरोना प्रतिबंधों के हो रहे गंगा स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर मेला क्षेत्र को 15 जोन और 38 सेक्टरों में बांटा गया है।

ऐसी मान्यता है कि यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत है। इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते हैं।
ऐसी भी मान्यता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। उन्हीं के सम्मान में धर्मावलंबी पारंपरिक पवित्र स्नान के लिए गंगा किनारे एकत्र होते हैं तथा इस पर्व को मनाते है।

श्रद्धालुओं का मानना है कि आज के दिन गंगा स्नान के साथ दान पुण्य करना से उनकी मनोकामना पूरी होती हैं और परिवार में सुख शांति प्राप्ति होती है।श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान पुण्य भी किया। इस कारण मंदिरों में काफी भीड़ रही। वहीं हरकी पैड़ी अपर रोड और मोती बाजार में खासी भीड़ नजर आई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago