जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुडोली पहुंचा गया, वहीं पूरा इलाका उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ आया, इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद के सम्मान में नारे लगाए ही, साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।
शहीद प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पुडोली पहुंचा, तो अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा. 15वीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात सिंह की अंतिम क्रिया पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ संपन्न करवाई गई. जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सिंह के पार्थिव शरीर को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया था, जहां सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पांजलि अर्पित की और कांधा देकर टिहरी के लिए रवाना किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…