देश-विदेश

ललित मोदी को वानुआतु सरकार से बड़ा झटका, पासपोर्ट रद्द करने का आदेश जारी

वनातु(प्रशांत महासागर):-  प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वनातु में जाकर बसने का ख्वाब देख रहे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को वहां की सरकार ने उन्हें जोर का झटका दिया है। वनातु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी किया गया वानुअतु पासपोर्ट रद करने का निर्देश दिया है। हाल ही में ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया था। ललित मोदी साल 2010 में भारत छोड़कर लंदन में बस गए थे। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय  ने पुष्टि की कि आईपीएल के संस्थापक ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए आवेदन किया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, “ललित मोदी ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है। मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत इसकी जांच की जाएगी। हमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने वनातु की नागरिकता हासिल कर ली है. हम कानून के तहत उनके खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।”

वनातु में स्थित एक टैक्स हैवन देश है, इसमें नागरिकता लेने के लिए 1.3 करोड़ रुपये का निवेश करना होता है। अगर पति व पत्नी दोनों नागरिकता लेते हैं तो संयुक्त निवेश राशि में काफी बड़ी छूट मिलती है। यह देश भगोड़ों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है। वनातु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने देश के नागरिकता आयोग से अनुरोध किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हाल ही में हुए खुलासों के बाद ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द कर दे। प्रधानमंत्री नपत ने कहा, “उनके आवेदन के दौरान इंटरपोल स्क्रीनिंग सहित सभी मानक पृष्ठभूमि जांचों में उनके कोई आपराधिक दोष सिद्ध नहीं हुआ। हालांकि, मुझे पिछले 24 घंटों में पता चला है कि इंटरपोल ने दो बार ललित मोदी पर अलर्ट नोटिस जारी करने के भारतीय अधिकारियों के अनुरोध को ठोस न्यायिक साक्ष्य की कमी के कारण खारिज कर दिया है। इस तरह के किसी भी अलर्ट से मोदी के नागरिकता आवेदन को स्वतः ही अस्वीकार कर दिया जाता।” उन्होंने आगे कहा, वनातु का पासपोर्ट रखना एक विशेषाधिकार है, न कि अधिकार, तथा आवेदकों को वैध कारणों से ही नागरिकता प्राप्त करनी चाहिए।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago