उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है, शासन ने आज आदेश जारी करते हुए ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है, इसके अलावा नवनीत पांडे को भी अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि यह दोनों ही पीसीएस अधिकारी फिलहाल दूसरी जिम्मेदारियों पर भी तैनात हैं, ललित मोहन रयाल के पास अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी है, नवनीत पांडे फिलहाल अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी भी देख रहे हैं, एक हफ्ते पहले ही देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी को हटाने के आदेश हुए थे। इससे पहले आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की भी एक बड़ी सूची जारी की गई थी, अब मुख्यमंत्री कार्यालय में इन दो पीसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…